बिहार में दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पोते ने अपने दादा की हत्या कर दी है।

बेनीपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि बेलोन गांव निवासी सुशील झा और उनके पोते संजीव कुमार झा के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसी बीच सोमवार को संजीव कुमार झा ने अपने दादा सुशील झा (58 वर्ष) की हत्या पत्थर से कूंचकर कर दी।

चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित पोते संजीव कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोते ने पत्थर से कूंचकर दादा की हत्या कर दी।

Post a Comment