बेगूसराय मुफ्फसिल थाना अंतर्गत रजौड़ा जिनेदपुर से सांख जानेवाली रोड में स्कूल के पास वार्ड 6 में मोटरसाइकिल सवार दो युवक की सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दोनों युवक अपने बाइक के पास सड़क किनारे मरा पाया गया। पुलिस जहां घटना को हादसा बता रही है वहीं परिजन गोली मारकर हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए 9:30 बजे रात में राजौरा के पास एसएच 55 को जाम कर दिया है। एक युवक सांख गांव निवासी तथा दूसरा राजौरा पछियारी टोला का बताया जा रहा है।
दोनों युवकों के सिर से खून बह रहा था और बगल में बाइक गिरी हुई थी। एक मृतक युवक मोहम्मद इनामुल राजौरा का रहने वाला है वह गैरेज मिस्त्री है उसकी रजौरा चौक पर दुकान है। वहीं दूसरा युवक मृत्युंजय कुमार है, जो कि सांख का रहने वाला है। मृतक इनामुल के परिजनों का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि स्पीड ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित हो जाने से दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मौके पर सदर एसडीपीओ राजन सिन्हा पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा घटना की छानबीन की। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने राजोरा को जाम कर दिया है तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रात 10:00 बजे तक पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق