राजद ने सोमवार को नया पोस्टर जारी किया। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर से बाहर न निकलने पर सवाल उठाए गए हैं। राजद ने अपने पोस्टर में जिक्र किया है कि नीतीश कुमार 90 दिन से घर से नहीं निकले हैं। पूरा बिहार पूछ रहा है कि नीतीश कुमार कहां छिपे हैं?

पोस्टर जारी करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि कोरोना महामारी के आज 91 दिन हो गए। अब तक मुख्यमंत्री चाहरदीवारी से बाहर नहीं निकले हैं। सरकार का ध्यान तेजी से फैल रहे कोरोना महामारी पर नहीं है। सरकार का ध्यान चुनाव पर है। 12.5 करोड़ की आबादी में 100 दिन में मात्र 1.23 लाख जांच हुए। देश में अगर कोई राज्य सबसे धीमी गति से जांच कर रहा है तो वह बिहार है।

आबादी के अनुपात में बिहार में वेंटिलेटर की संख्या बहुत कम है। डबल इंजन की सरकार आंकड़ा दे कि कितने वेंटिलेटर की व्यवस्था यहां कराई गई है। क्या नीतीश कुमार और बीजेपी लाशों के ढेर पर चुनाव कराएंगे। मुख्यमंत्री ग्राउंड स्तर की जानकारी नहीं ले रहे हैं। वह घर से नहीं निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री गरीबों, मजदूरों और मरीजों के बीच नहीं जाएंगे। वह अस्पतालों में नहीं जाएंगे। अगर मुख्यमंत्री अगले दस दिन में घर से नहीं निकलते हैं तो राजद गांव-गांव में ढोल पीटेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजद का पोस्टर जारी करते तेजस्वी यादव।

Post a Comment