![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/orig_14_1592783874.jpg)
![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/orig_14_1592783874.jpg)
सूर्यग्रहण के अलग-अलग क्षणों की यह तस्वीर शहर के न्यू कॉलोनी से ली गई है। रविवार को इस साल के पहले सूर्यग्रहण को लोगों ने आसमान में उमड़ते घूमड़ते काले-सफेद बादलों के बीच देखा। हालांकि अधिकांश समय तक बादल छाए रहने की वजह से सूर्यग्रहण का पता ही नहीं चला। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए ग्रहण दिखा। बादल के कारण सहरसा में रिंग ऑफ फायर की तस्वीरें नहीं बन पाई। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे सूर्य की रोशनी को ढकने के लिए चंद्रमा उसके सामने आ रहा है।
रिंग ऑफ फायर के आकार में जाने से पहले कुछ देर के लिए सूरज का रंग भी यहां गुलाबी नजर आने लगा था। सूर्यग्रहण सुबह 9.16 बजे शुरू हुआ, जो शाम 3.04 बजे खत्म हो गया। इसके उपरांत लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment