वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना के संकट में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्र के साथ है। महासंघ के शिक्षक इस संकट काल में अपना पूरा सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अखिल भारतीय स्वरूप है। महासंघ के सदस्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी जागरण अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया। जिसके अन्तर्गत स्वदेशी सामग्रियों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। ये बातें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,वैशाली के जिला कोर कमेटी महासंघ के प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने कही।
सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शहर के गांधी आश्रम स्थित महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महासंघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलकर लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव धीरज कुमार और त्रिवेणी कुमार ने कहा कि शिक्षकों का बकाया वेतन समेत अन्य समस्याओं का निदान एक सप्ताह के अंदर समाधान नही हुआ तो बाध्य होकर महासंघ आंदोलन करेगा। मौके पर महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजीत कुमार राकेश, राजेश कुमार, दिलीप कुमार पासवान समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق