राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन द्वारा पैसा दिए जाने के हुए कथित खुलासे के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। रविवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने मिश्रा पेट्रोल पंप के पास चीन से पैसे लेने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद यादव ने कहा एक तरफ आज जहां सीमा पर चीन के साथ हमारे सैनिक भिड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस चुपके चुपके सांठगांठ कर रही है।
2006 में यूपीए की सरकार में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन एंबेसी द्वारा ₹90 लाख का डोनेशन दिया गया। चीन द्वारा दिए गए पैसे कांग्रेस और राहुल गांधी पर संदेह उत्पन्न कर रहे हैं। अधिवक्ता श्याम आनंद, प्रो. अरुण, कृष्ण कांत सिंह, अमर कुशवाहा, महेश राय, नंदन कानू, चंद्रिका झा, जितेंद्र झा, अंजू मणि जयसवाल, राम सिंहासन राय रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق