ऑल इंडिया काउंसिल फाॅर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई ने गुरुवार को नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है इसके अनुसार सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर काॅलेजों में सत्र 2020-21 की पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू होगी। फ्रेशर्स की कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। एआईसीटीई ने दूसरी बार संशोधित कैलेंडर कैलेंडर जारी किया है।

एडमिशन के लिए फर्स्ट काउंसिलिंग और सीट एलाॅटमेंट की प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करने का शेड्यूल बनाया गया है, सेकेंड काउंसेलिंग और सीट एलाॅटमेंट 10 सितंबर तक पूरा करना है। इसके बाद खाली सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक ख़त्म कर ली जाएगी। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी।

नीट और जेईई पर आज फैसला संभव
केंद्र ने नीट और जेईई कराने को लेकर स्थिति की समीक्षा के लिए समिति गठित की है। एनटीए प्रमुख विनीत जाेशी की अध्यक्षता वाली समिति शुक्रवार काे रिपोर्ट देगी। केंद्रीय मंत्री रमेश पाेखरियाल ने कहा कि समिति से रिपोर्ट मांगी है कि 15 जुलाई के बाद परीक्षा के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं या नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एडमिशन के लिए फर्स्ट काउंसिलिंग और सीट एलाॅटमेंट की प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करने का शेड्यूल बनाया गया है।

Post a Comment