उपयोगिता जमा लेने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर मेसकौर बीआरसी में बीते सोमवार को उपयोगिता शिविर लगाया गया। शिविर में एकाउंटेंट सुधीर कुमार द्वारा वितीय वर्ष 2018- 19 में स्कूलों को मिले विभिन्न मदों का उपयोगिता जमा लिया गया। लेकिन पूर्व सूचना के बावजूद मात्र 30 स्कूलों से ही उपयोगिता जमा लिया गया।
एकाउंटेंट ने बताया कि 5 दिन पहले से बीआरपी,सीआसीसी व अन्य सूचना माध्यमों से शिविर की जानकारी सभी प्रधानाध्यापकों को दी गई। लेकिन 30 प्रधानाध्यापकों ने ही उपयोगिता जमा किया। अन्य 55 प्रधानाध्यापक सूचना होने के बावजूद नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक हरहाल में सभी स्कूलों से उपयोगिता जमा होगा है।
इसके लिए एक बार फिर से 10 जुलाई को मेसकौर बीआरसी में शिविर लगाया जाएगा। अगर उक्त तिथि को भी जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अग्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपसोगिता जमा नहीं होने की वजह से समायोजन का कार्य पूर्ण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है,जिससे कई स्कूलों में समग्र विकास योजना का आवंटन रूका हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق