भारत पढ़े ऑनलाइन मिशन के तहत एसजीबी के साहु इंटर विद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के द्वारा तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हो गया। तीसरे दिन के पहले सत्र में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के शशांक कीर्ति एवं बी एच यू के डॉ. गिरीश तिवारी शामिल हुए.। शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी के प्रयोग पर अपना प्रेजेंटेशन देते हुए शशांक कीर्ति ने गूगल फार्म के विभिन्न आयाम और उसकी शैक्षिक उपयोगिता के बारे में बताया.उन्होंने जी-सूट , गूगल बुकमार्क्स ,गूगल कैलेंडर, गूगल चार्ट, गूगल डॉक्स और गूगल ड्राइव की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी.। बताया कि कैसे सॉफ्टवेर हमारे शिक्षण कार्य में सहायक और प्रभावी हो सकता है।

दुसरे सत्र में तकनीकी विशेषज्ञ बी एच यू के डॉ. गिरीश तिवारी ने ई-कंटेंट ओर मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी। संरक्षक अशोक कुमार , महाप्रबंधक ,पटना एअरपोर्ट ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया।.तीन दिवसीय इस कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल, बिहार ने कहा कि इस कार्यशाला के दूरगामी परिणाम निकल कर आयेंगे। धन्यवाद विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment