रजौली से सिमरकोल जाने वाली सड़क में धनार्जय नदी पर बने डायवर्सन के टूट जाने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुल निर्माण के दौरान वैकल्पिक रूप से नदी पर बनाया गया या डायवर्सन हल्की पानी आने के बाद ही टूट गया। इसके बाद सिमर कोल सहित कई गांवों के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बता दें कि रजौली से सिमरकोल जाने वाली सड़क में धनार्जय नदी पर पुराने पुल को तोड़ कर नया पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है । आने-जाने में असुविधा ना हो जिसके लिए पुल कंपनी के द्वारा डायवर्सन का निर्माण ह्यूम पाइप लगाकर बनाया गया था।
यह डायवर्सन मंगलवार को टूट कर रह गया । इससे दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । रजौली पश्चिमी पंचायत, बहादुरपुर पंचायत, मुरहेना पंचायत, धमनी पंचायत, फरका बुजुर्ग पंचायत व अमावां पंचायत के लोगों को अब एकमात्र एनएच 31 सड़क पर बने धनार्जय नदी का पुल ही सहारा रह गया है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि एनएच 31 का पुल भी जर्जर हो गया है और बराबर सड़क दुर्घटना भी होते रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق