काेराेना मरीजाें की लगातार बढ़ रही संख्या के बीच जिले में पहली बार बुधवार को 60 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा नवगछिया में 21 और शहर में 20 संक्रमित मिले हैं। शहर में मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा टीएमबीयू के आधा दर्जन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।मायागंज की नर्स, 32 वर्षीय भाजपा जिला महामंत्री, तिलकामांझी जवारीपुर के 47 वर्षीय युवक और 20 वर्षीया उसकी बेटी भी संक्रमित हुई। इस बीच कोविड केयर सेंटर में भर्ती दो मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।
लालबाग सराय 59 वर्षीय व्यक्ति और इशाकचक की 32 वर्षीया महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन पर रखा गया है। टीएमबीयू के रजिस्ट्रार को भी आईसीयू में भर्ती किया गया। अब संक्रमितों की संख्या 761 हो गई है। इधर, दो मरीजों ने काेरोना को हराया। कोविड केयर से नाथनगर के अजीत कुमार और नवगछिया की अंजू कुमारी को डिस्चार्ज कर दिया गया। ठीक होने वालों की संख्या 502 हाे गई है। मायागंज की नर्स को आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। बाकी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment