प्रखंड क्षेत्र के 11 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें छह बंद मिला। बताया जाता है कि स्कूलों में चल रहे नामांकन अभियान के लिए 1 से 15 जुलाई तक घर घर जाकर बच्चों का नामांकन किया जाना है। सोमवार को बीईओ महेश्वरी रविदास ने 11 विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें छह स्कूल बंद मिले। बीईओ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामे, प्राथमिक विद्यालय पेश बेलदारी, प्राथमिक विद्यालय चौरमा के अलावा प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर बंद पाया गया। उन्होंने कहा यह महत्वाकांक्षी पखवारा चल रहा है। इस क्रम में विद्यालय बंद होना काफी खेद का विषय है, ऐसे हालत में शिक्षकों के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। बंद पाए जाने वाले विद्यालय के शिक्षकों का वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण की मांग किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment