सोमवार को रजौली अनुमंडल पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने सोमवार को पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर राशन वितरण की जानकारी ली। एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि जांच के दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र के सिरदला बाजार स्थित दो जनवितरण प्रणाली की दुकानें बंद मिली है। दोनों दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा खुले मिले दुकानों में पहुंचे राशन लाभुकों से आवश्यक पूछ ताछ कर प्रधानमंत्री गरीब योजना के तहत निःशुल्क चावल वितरण की जानकारी लिए । लाभुकों ने बताया कि पीएचएच योजना से दो रुपये गेंहू और तीन रुपये किलो चावल एवं गरीब योजना से यूनिट के अनुसार निःशुल्क राशन डीलर के द्वारा दिया गया है।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से प्रति यूनिट 5 किलो चावल व प्रति परिवार एक किलो दाल निःशुल्क दिया है। एसडीओ ने बीडीओ अखिलेश्वर कुमार व सीओ ठुइयां को वितरण कार्य पर विशेष नजर रखने व किसी भी लाभुक की शिकायत मिलने त्वरित कार्रवाई कर लाभुक को खाद्यान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment