पुलिस द्वारा ऑटो चालक की पिटाई के विरोध में नपं स्थित ब्लॉक चौक पर बुधवार भाकपा माले ने प्रदर्शन किया। भाकपा नेता मो. यासिन ने कहा कि सरकार ऑटो चालकों के लिए स्टैंड बनवाएं तभी कार्रवाई करे। पुलिस द्वारा पीटा जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मंगलवार की शाम ऑटो चालक मो. लुकमान ऑटो लेकर ब्लॉक चौक के पास खड़ा था। इसी क्रम में पुलिस लाठी से पिटाई कर दी और गाली-गलौज किया। विधायक महबूब आलम ने कहा कि पुलिस ऑटो चालकों पर जुल्म करना बंद करें। कहा कि ऑटो चालकों की पिटाई पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया गैर जिम्मेदाराना रवैया है। भाकपा माले इसकी विरोध करती है। विधायक ने कहा कि ऑटो चालक द्वारा सरकार को टैक्स दी जाती है फिर ऑटो स्टैंड नहीं बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से यह मामला विधानसभा में उठाई जाएगी। मौके पर राकेश यादव, हसन रजा, समसुल नसीम आलम, इरफान, राजेश रजक, मनोज ठाकुर सहित अन्य प्रमुख माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जांच कर कार्रवाई होगी
चालक की पिटाई मामले में घटना के वक्त मौजूद पुलिस कर्मी से जानकारी ली जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विश्वजीत सिंह, थानाध्यक्ष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment