पिछले 24 घंटे में जिले में लगभग 38 एमएम बारिश हुई है। इस दौरान समेली के भदैया टोला में वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में जिले में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। लोगों को सावधानी एवं सुरक्षा बरतने की सलाह दी है।

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण जानमाल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है। बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने भी अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। बाढ़ प्रक्षेत्र में तैनात अभियंताओं को भी अलर्ट कर दिया गया है। तटबंधों कि लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहीं भी पानी के दबाव उत्पन्न होने पर इसकी तत्काल सूचना विभाग को देने को कहा गया है।

सुरक्षा: वज्रपात के दौरान लोग पक्के घर में शरण लें
72 घंटों के दौरान जिले में अत्यंत भारी बारिश एवं वज्रपात की संभावना है। इस दौरान उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने की जरूरत है। बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने के बाद किसानों एवं आम लोगों पक्के घर में शरण लें।स्वीटी कुमारी, मौसम वैज्ञानिक।

निगम के कई वार्ड बारिश और नाली के पानी से लबालब
लगातार बारिश से शहर के एमजी रोड, न्यू मार्केट रोड, दुर्गा स्थान, हाईस्कूल पारा, सदर अस्पताल रोड, पानी टंकी चौक, गर्ल्स स्कूल रोड, नया टोला, नवनीत नगर, गांधीनगर, शरीफगंज सहित निगम के कई वार्ड बारिश और नाली के पानी से लबालब भर गया है। निचले क्षेत्र में लोगों के घरों में बारिश और नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है। शहर के मुख्य पथ न्यू मार्केट में पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। निगम के द्वारा नाले की सफाई व उड़ाही सही समय नहीं होने के कारण शहर की यह दशा हो गई की नाली और सड़क सभी एक दूसरे से मिल गए हैं। जलजमाव वह सड़क पर कीचड़ के कारण लोगों को घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

भदैया टोला में वज्रपात से एक 30 वर्षीय युवक की मौत
कटिहार | समेली के मुरादपुर के भदैया टोला में वज्रपात की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भदैया टोला के बनारसी मंडल के 30 वर्षीय पुत्र किशनदेव मंडल बुधवार की सुबह घर से दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया। वहीं, घटना की जानकारी समेली प्रमुख अनुकंपा देवी, सीओ राजेश कुमार व कुरसेला थानाध्यक्ष को दी गईं। परिजनों ने सीओ से मुआवजे की मांग हैं। बरारी के पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, प्रखंड प्रमुख अनुकंपा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार, मुखिया अनिता देवी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी आदि ने घटना को लेकर दुख जताया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy rain and thunderstorm likely in 72 hours in the district, district administration put on high alert

Post a Comment