इस बार सावन की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इसी दिन सोमवार है। इस माह में कुल 5 सोमवार होंगे। 3 अगस्त को आखिरी सोमवार होगा। लंबे अरसे बाद इस साल सावन के पांच सोमवार होंगे। हालांकि, अधिकांश भक्तों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण घरों में ही शिव उपासना की तैयारी की है।
प्रशासन द्वारा भी मंदिर कमिटियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जलाभिषेक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से हो। मंदिर में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग से सभी भक्तों की जांच की जाएगी। सावन की पहली सोमवारी को लेकर फल एवं पूजा सामग्री की खूब खरीदारी हुई। ज्योतिषाचार्य पंडित इन्दु प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस बार सावन महीने में 29 दिन ही रहेंगे।
शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के क्षय होने के कारण ऐसा होगा। इस बार सावन महीने की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी। लेकिन बृहस्पति का अपनी ही राशि धनु में होना शुभ है। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। सावन में 25 से ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं। इस बार सावन महीने का पहला और आखिरी दिन सोमवार ही होगा। इस महीने में 5 सोमवार का शुभ संयोग बनने से ये महीना और भी खास रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق