कुत्ता भगाने को लेकर दो पक्षो में जम कर मारपीट हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत 8 लोग गंभीर रूप घायल हो गए।घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ऊपरी गाव के राजेन्द्र प्रसाद व मगनु साह के बीच कहासुनी हुई बाद में बात बढ़ती गई।बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला बोल दिए। जिसमें 8 लोगों को गंभीर चोट आई।
इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की दोनों पक्षो की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।पुलिस मामले की जाच कर उचित कार्रवाई करने में जुट गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق