गोविंदपुर बाजार स्थित बालमुकुंद साव डीलर के जन वितरण प्रणाली दुकान पर खाद्यान्न उठाने आए लाभुकों ने डीलर के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाया है। लाभुक मालो देवी, शारदा देवी, रंजू देवी ,मोहसिन खान सहित कई लोगों ने बताया कि सरकार के द्वारा दिए जाने वाले अनाज का उठाव में धांधली किया जा रहा है। लाभुकों को निर्धारित मात्रा के अनुसार अनाज नहीं दिया जा रहा है। राशन के साथ-साथ दाल का भी वितरण नहीं किया जा रहा है जिससे लाभुकों में काफी आक्रोश है। लाभुकों ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए राशन में भी कटौती की जा रही है जबकि सरकार के द्वारा राशन कार्ड के अलावा फ्री मिलने वाले अनाज की समय सीमा बढ़ा दी गई है। फिर भी डीलर के द्वारा मनमानी कर उचित मात्रा में अनाज नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह से किया गया। शिकायत के आलोक में बीडीओ ने जनवितरण दुकान जाकर आरोपों की जांच की। बताया जाता है कि जन वितरण प्रणाली दुकान बालमुकुंद साव के नाम से है। लेकिन ये खुद ना रह कर सुरेंद्र साव नामक दूसरे व्यक्ति के द्वारा वितरण करवाते हैं जिसके द्वारा हमेशा मनमानी किया जाता है। लोगों का कहना है कि जिसके नाम से लाइसेंस है वह नामित दूसरे राज्य में अपना मकान बनाकर निवास कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment