राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने चुनावी रंजिश के चलते भाजपा नेता और खगौल के वॉर्ड पार्षद दीपक पासवान को गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। दीपक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वॉर्ड पार्षद निगमकर्मियों के साथ इलाके को सैनिटाइज करा रहे थे। इसी दौरान चाणक्यापुरी कारखाने के पास टेनिया अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। दोनों में कुछ कहासुनी हुई फिर टेनिया ने पिस्टल निकालhऔर दीपक के पेट में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने दीपक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले।
पुलिस का कहना है कि टेनिया की दीपक पासवान से पुरानी दुश्मनी है। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात भी कही जा रही है। आरोपी टेनिया के बारे में बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ खगौल थाने में पहले भी हत्या का मामला दर्ज हुआ है। टेनिया मनोज महतो मुंशी हत्याकांड में शामिल था। उसके घर की कुर्की जब्ती का भी आदेश हुआ है। खगौल पुलिस की लापरवाही से वह अब तक पकड़ में नहीं आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव पारस अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने दीपक पासवान के परिजनों से मुलाकात की। दानापुर से विधायक आशा देवी भी अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
फोटो-पीयूष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق