नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि 15 सालों तक लाशों के ढेर पर राजनीति करने वाले हम पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसा इतिहास राजद का रहा है। बिहार की जनता नरसंहारों के उसे काले दौर, जातीय हिंसा, अपराधियों का कहर, अराजकता और भ्रष्टाचार के महासंगम को कभी नहीं भूल सकती।

जदयू नेता ने कहा कि तेजस्वी यह समझ चुके हैं विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। वे बेहद डरे हुए राजनेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वे राजद के 15 सालों में हुए अपराध के लिए जितनी माफी मांग लें, जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देने वाली। तेजस्वी जनता को गुमराह करने की बजाय जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें।

इससे पहले मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव नहीं होना चाहिए। तेजस्वी ने पूछा था कि क्या बिहार में लाशों के ढेर पर चुनाव होंगे। भयावह कोरोना के कारण हालात तो चुनाव कराने लायक नहीं हैं। राज्य में एक तरफ डिजिटल रैली शुरू हो गई, जबकि कोरोना पीड़ितों का ठीक से इलाज तक नहीं हो पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है।

Post a Comment