आखिर रालोसपा ने अपनी उपेक्षा से आक्रोश का इजहार कर दिया। महागठबंधन में चुनाव मामले पर बात करने के लिए राजद ने सहयोगी दलों को प्रदेश अध्यक्ष से बात करने के लिए कह दिया था। इसके जवाब में रालोसपा ने शुक्रवार को महागठबंधन के दलों से बात करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

राजद नेतृत्व से रालोसपा नेतृत्व से कई बार बातचीत का प्रयास किया। लेकिन राजद ने समय न देकर साफ कह दिया जो भी बात करनी है प्रदेश अध्यक्ष से ही करें। राजद सहयोगी दलों खासकर रालोसपा, हम और वीआईपी को तवज्जो नहीं दे रही है। सहयोगी दलों की कोऑर्डिनेशन कमेटी व कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की मांग राजद नहीं मान रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा।

Post a Comment