विद्यालय शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को घर बैठे शिक्षा प्राप्त करने का तरीका को जागरूक करने के लिए सिरदला, मूर्तिया, भरसंडा आदि के क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
जिसके तहत विद्यार्थियों को कोरोना काल के दौरान घर बैठे ही दूरदर्शन के माध्यम से एवं मोबाइल में उन्नयन एप, वेदंतु एप, बाय जूस एप आदि के माध्यम से घर बैठे सभी विषयों का जानकारी प्राप्त कर अपने शिक्षा को बरकरार रखा जा सकता है । इसकी जानकारी जिन विद्यार्थियों को नहीं है । उन्हें घर-घर जाकर जानकारी दिया जा रहा है।
इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है । जिसमें मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग 20 सेकंड तक हाथ धुलाई आदि के बारे में भी बताया जा रहा है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق