पौधा संरक्षण के लिए लोगों की जागरूकता बढ़ने लगी है। मंगलवार को हिसुआ में पौधा संरक्षण के लिए युवाओं ने बेहतर उपाय किया। पांचू बभांटोली के युवाओं और पतंजलि से जुड़े लोगों ने हिसुआ के सोत नाले किनारे लगाए गए पौधों को बचाने के लिए सुरक्षा घेरा बनाया। पौधे आसपास सुरक्षाघेरा बनाया।
मनोज शर्मा, कुश कुमार मुन्ना, अरविंद कुमार रामप्रवेश कुमार, मुन्ना मोदी आदि युवाओं ने पौधों के बचाने के लिए सुरक्षा घेरा बनाया। मनोज शर्मा व कुश कुमार मुन्ना ने बताया कि पौधे लगाकर उसकी देखभाल करना लोग भूल जाते हैं। ऐसे में पौधे लगाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। लोगों को स्वयं इसके सुरक्षा के लिए आगे आने होगेंं।
सरकार व प्रशासन को भी युवाओं पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित कर उनके संरक्षण पर ध्यान देने के लिए जागरूकता करने पर बल देना चाहिए। लोगों ने कहा की पौधारोपण के बाद उसके सुरक्षा से हीं अभियान सफल हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق