एक बाइक सवार युवक को बेलगाम पिकअप ने हाइवे पर रखकर मार दी। हादसे नें युवक का बायां पैर टूट गया। इधर, घटना के बाद आसपास के लोग युवक को इलाज़ के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया। जानकारी के अनुसार युवक सासाराम से अपने गांव आ रहा था। इसी बीच युवक हाइवे पर कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोड़ के आगे जैसे ही पहुंचा एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे रौंद डाला। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद पीएचसी कुदरा से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां चिकित्सक का इलाज कर रहे हैं। बताया गया कि लक्ष्मणपुर गांव निवासी जमुना बिन्द का 20 वर्षीय पुत्र चंद्रभान बिन्द बाइक से सासाराम से अपने गांव चैनपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुर आ रहा था,तभी हाईवे पर कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोड़ के पहले ही पुलिया के पास सुबह करीब 9 बजे एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिसे वह सड़क पर गिर छटपटाने लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment