बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। रविवार काे मरीजाें की कुल संख्या बढ़कर 104093 हो गई। शुरुआती 10 हजार की संख्या पार करने में 102 दिन लगे थे। जबकि, अगला 90 हजार संक्रमित मिलने में महज 45 दिन ही लगे हैं। यानी 147 दिन में बिहार में काेराना मरीजाें का आंकड़ा एक लाख पार कर गया।

साफ स्पष्ट है कि संक्रमण की रफ्तार शुरुआत में काफी धीमी थी। देश में एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों वाला बिहार आठवां राज्य बन गया है। हालांकि अब तक 72566 संक्रमित कोरोना को परास्त करने में सफल रहे हैं, जो कुल संक्रमित का 69.71% है। पिछले 24 घंटे में 67212 सैंपल की जांच हुई और 2187 नए मरीज मिले। 3891 संक्रमित और स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 30989 है। अब तक 538 लोगों की जान गई है।

बिहार 8वां सर्वाधिक मरीजों वाला

राज्य मरीज
महाराष्ट्र 5.73
तमिलनाडु 3.26
आंध्रप्रदेश 2.73
कर्नाटक 2.11
दिल्ली 1.51
यूपी 1.50
प. बंगाल 1.10
बिहार 1.04

मरीजों की संख्या लाख में



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

Post a Comment