स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को रैपिड एंटीजन कीट से 194 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 7 लोगो का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव पाए गए लोगो मे घोघरडीहा के 4, ब्रह्मोतरा का 1, किसनीपट्टी का 2 व्यक्ति शामिल है। वही 20 लोगो का स्वैब लेकर आरटीपीसीआर से जांच के लिए पटना भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट दो दिनों के बाद आएगी। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। एक चिकित्सक को कोविड-19 पॉजिटिव लोगो को परामर्श के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। जो मोबाइल पर पॉजिटिव मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर मरीज को परामर्श देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق