बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली कार के अगले हिस्से पर चढ़ गई जिससे कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग घायल युवकों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि दोनों युवक भोपाल से अपने मामा के यहां बिचुआ जागीर गांव आए थे। घटना में जितेंद्र ठाकुर और मोनू ठाकुर घायल हुए हैं, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق