कोरोना महामारी के कारण देश के करोड़ों लोगों के सामने कई तरह की समस्या आ खड़ी हुई। आर्थिक गतिविधियां ठप-सी हो गईं। नतीजतन, बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी गई तो बहुतों के वेतन पर असर पड़ा। असंगठित और संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर इस स्थिति में भारी आर्थिक दबाव बढ़ा है। उनकी आम जरूरतें तक पूरी नहीं हो पा रही हैं।

मजबूरन लोगों को अपने भविष्य निधि (प्रोविडेंट फंड) से पैसे निकालने पड़े। लाखों लोगों ने अपने इस रिटायरमेंट सेविंग फंड से पैसे निकाले। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार पिछले तीन-चार महीनों में कई लोगों ने पैसे निकाले हैं। 1 अप्रैल से लेकर अबतक लाखों लोगों के क्लेम निपटाए गए हैं और लगभग 387 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। इसमें कोविड-19 क्लेम से संबंधित मामले भी हैं। उल्लेखनीय है कि पीएफ के पटना जोनल कार्यालय के अधीन बिहार और झारखंड आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employment lost during Corona period, personnel extracted 387 crores from PF between April and July

Post a Comment