पुरानी बाढ़ निवासी लापता दो चचेरे भाइयों में से एक का शव पंडारक थाना क्षेत्र के छपेरातर गांव स्थित गंगा से बरामद कर लिया गया है। उसकी गला दबा कर हत्या की गई है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को गुलाबबाग के पास एनएच31 पर रख कर दूसरे युवक की बरामदगी के लिए सड़क जाम कर दी। टायर जला कर आगजनी की गई, जिससे लगभग आधे घंटे तक एनएच 31 जाम रहा। मोकामा, बाढ़, भदौर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करा शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी
दूसरी ओर, दीपक का शव बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपियों के घर के पास पहुंच गए। इस दौरान गाली-गलौज और पथराव की भी घटना हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।

पिता के बयान पर सात लोगों को बनाया नामजद आरोपी

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह लापता दीपक का शव पंडारक थाना क्षेत्र के छपेरातर गांव स्थित गंगा नदी से बरामद किया गया था। दीपक के परिजनों से शव की पहचान कराई गई। इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। मृतक दीपक के पिता के बयान पर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें से सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Choking one of two cousins missing in flood, body recovered from Ganga

Post a Comment