मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी 28 अगस्त को ग्रामीण पेयजल एवं गली गली निश्चय योजना के उद्घाटन की तैयारी को लेकर सजुआ पंचायत भवन में मुखिया संजय रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया ने वार्ड सदस्य एवं सचिव से उद्घाटन कार्यक्रम तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत सचिव नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि पंचायत के सभी 14 वार्ड में अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पंचायत में जोर शोर से तैयारी चल रही है। बैठक में कार्यपालक सहायक राजकुमार चौधरी एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे। इसी क्रम में रहमतपुर पंचायत भवन में मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्यक्रम तैयारी को लेकर वार्ड सदस्य एवं सचिव की बैठक आयोजित की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق