बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य भवन सुल्तानगंज में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री मोहम्मद आशिक ने कहा कि मांगाें को लेकर नौ अगस्त तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना संकट में सभी कर्मचारी जी-जान से ड्यूटी में लगे हैं और सरकार नया-नया फरमान जारी कर रही है। इसलिए सरकार 50 साल में रिटायर करने के आदेश को जल्द वापस ले। कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान करने, स्वास्थ्य कर्मचारी व पदाधिकारी को मानदेय के समतुल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने आदि मांगें हैं। धरना को अमित कुमार मिश्रा, नागेंद्र पासवान, रंजन कुमार सिन्हा अादि ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment