प्रखंड कार्यालय में घुस कर बाढ़ पीड़ितों ने बीडीओ, सीओ पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए अन्य लोगों काे बाढ़ पीड़िताें के आक्राेश का सामना करना पड़ा। बीडीओ कार्यालय में प्लास्टिक वितरण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हाे रही थी। इसी बीच पिपड़रपतिया निवासी कृष्ण देव राय और लोहरखा निवासी राकेश कुमार के नेतृत्व में 100 अधिक बाढ़ पीड़ित लोगों ने कार्यालय में घुस कर बीडीओ और सीओ पर जाति सूचक व घटिया गाली-गलौज देते हुए हमला बोल दिया। बीडीओ के चालक मो. जावेद और मुखिया पति अनिल गुप्ता जख्मी हाे गए। सीओ और बीडीओ ने छिप कर जान बचाई। हत्था पंचायत गांव के प्रफुल्ल कुमार को फाेटाे लेने के आरोप में बाढ़ पीड़ितों ने पिटाई कर दी।
फोन छीन लिया। बीडीओ अलख निरंजन और सीओ रमेश कुमार ने पियर थाना को इस घटना की जानकारी दी। पियर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद के नेतृत्व में गायघाट और पियर थाने की पुलिस प्रखंड कार्यालय पहुंची। सीओ ने थाने में शिकायत में बताया कि शुक्रवार की सुबह किशुनदेव राय ने फोन पर बोला कि प्लास्टिक कब मिलेगा तो हम बोले कि प्लास्टिक आ गया है। वार्ड सदस्य को दे देते हैं। इस पर वह जातिसूचक शब्द के साथ बाेला कि अभी ब्लॉक पर आकर पेट्रोल से जला देते हैं और 20 मिनट के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंच कर हमला कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला गंभीर : डीएम
प्रशासन पर हमला करना गंभीर बात है। मुख्य आराेपी किशुनदेव राय समेत तीन काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। - डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, डीएम, मुजफ्फरपुर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment