बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव निवासी आर्मी जवान शंकर कुमार सुमन के बरबीघा स्थित एसबीआई शाखा में खोले गए सैलरी अकाउंट से लगातार पैसा गायब हो रहा है जिसको लेकर बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि जून महीने में साइबर ठगों ने कुछ पैसे की अवैध निकासी कर ली थी जिसकी भनक लगते ही खाते से जुड़े मोबाइल नंबर सहित नेट बैंकिंग आदि को बंद कर दिया गया था सिर्फ लेन-देन का मैसेज चालू रखने के लिए एक नया नंबर जुड़वाया गया था। पुनः 2 महीने बाद बैंक मैनेजर सुनील कुमार सिंह की मिलीभगत से आर्मी जवान के खाते से एक और नया नंबर जोड़कर फिर से उनके खाते से 500000 से अधिक की राशि निकाल ली गई।
हद तो तब हो गया जब कई किश्तों में निकाली गई राशि का एक भी मैसेज आर्मी जवान द्वारा जुड़वाए गए नए नंबर पर नहीं आया। एसबीआई में कई कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद से आर्मी जवान बैंक नहीं जा पाए थे। शुक्रवार को बैंक पहुंचे तो पैसा निकासी की भनक लगी। निकासी एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment