हाईवे पर पलटा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। इस बीच पुलिस के सामने ग्रामीणों तेल लूट ले गए। दरअसल नेशनल हाईवे दो पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीडखिली गांव के समीप रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने की सूचना आसपास के गांव वालों तक पहुंची। गांव वाले लोटा,बाल्टी, बर्तन लेकर चले आए और सारे रिफाइन को पुलिस के सामने ही लूटने लगे।

पुलिस वालों ने तेल लूट रहे ग्रामीणों को काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल के कम उपस्थिति के कारण गांव वाले उनकी बातों को सुनने के तैयार नहीं हुए। ग्रामीण सारे तेल को लूट लिए। तेल बह रहा था उसे तो ले ही रहे थे, लेकिन जो तेल नीचे जमीन पर गिरा पड़ा था उसे भी बटोरने में लगे थे। तेल लूटने वालों में बच्चे, बूढ़े जवान सभी शामिल थे। कुछ ग्रामीणों को तेल तो नसीब नहीं हुआ तो वही कुछ पूरे परिवार के साथ तेल लूटने में लगे हुए थे।
स्टेयरिंग से चालक ने संतुलन खोया, इसी से हुआ हादसा
टैंकर चालक बताया कि वह रिफाइन लोडेड टैंकर लेकर बनारस की ओर जा रहा था। तभी सड़क किनारे गाड़ी मोड़ने के दौरान टैंकर पलट गया और टैंकर से गिर रहे तेल को सारे ग्रामीण लूट लिए। पुलिस वाले रोक रहे थे लेकिन दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित एनएच 2 पर रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर पानी भरे गड्ढे में धंसने के कारण अचानक पलट गया। घटना रविवार को डीडीखिली के पास की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Refined loaded tanker overturns near Didkhili village, villagers loot oil

Post a Comment