विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर रविवार का दो घंटे तक क्राइम मीटिंग चली। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इस दौरान कई निर्देश दिए। सभी थानेदारों को कहा गया कि वे अपने इलाके के फरारियों की सूची बनाएं और हर दिन ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी करें। साथ ही वैसे शातिर जिन पर पिछले चुनावों या पर्व-त्योहारों में शांतिभंग करने के आरोप में एफआईआर हुई उन्हें बुलाकर बांड भरवाएं और हिदायत दें।

सभी थानेदारों से ऐसे अपराधियों की लिस्ट मांगी गई है जिसपर सीसीए लगाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जाए। आपराधिक इतिहास के साथ ऐसे अपराधियों का ब्योरा एसएसपी ने मांगा है। साथ ही ऐसे अपराधी जो संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं उन्हें जिला बदर भी किया जाएगा।
क्राइम मीटिंग के दौरान सभी सिटी एसपी, सभी पुलिस अनुमंडल के डीएसपी और थानेदार मौजूद थे। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। साथ ही मतदान केंद्रों की स्थिति और सुविधाओं की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है। हर थानेदार प्रत्येक दिन अपने अपने इलाके के बूथों का भ्रमण करेंगे और अपने डीएसपी को रिपोर्ट करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment