शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत के चुटिया पहाड़ गांव के सैकड़ों लोगों ने हर घर नल जल योजना के जल मीनार से पेयजलापूर्ति के लिए कनेक्शन नही मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन कर सरकार के विरूद्ध नारे बाजी किया।
जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत के चुटिया पहाड़ गांव में 14 लाख की राशि से हर घर नल जल योजना का बोरिंग व जल मीनार का निर्माण कार्य कर लक्ष्य के मुताबित सैकड़ों घरो में पानी का कनेक्शन देकर पेयजलापूर्ति शुरू कर दिया गया। किन्तु इसी वार्ड में करीब डेढ़ सौ घर के लोगों को नल जल योजना के जल मीनार से पेयजलापूर्ति के लिये पानी का कनेक्शन दिया ही नही गया।
जिसके कारण एक ही वार्ड में आधे लोगों को हर घर नल जल योजना से पेयजलापूर्ति का लाभ मिल रहा है तो उसी वार्ड में डेढ़ सौ घर के लोग इस कोरोना काल में भी कुंए का दूषित पानी जहां तहां से लाकर सेवन भी कर रहे है और स्नान भी कर रहे है। ग्रामीण मो. मुबारक, मो. आसीन, मो. इदरीस, मो. हामिद, मो. रियासत आदि ने बताया कि वे लोग प्रखंड प्रशासन से पानी कनेक्शन देने की मांग करते करते थक गए। किन्तु आज तक प्रखंड प्रशासन ने चुटिया पहाड़ गांव के डेढ़ सौ घर में उत्पन्न पानी की समस्या को लेकर गंम्भीर नही है। प्रदर्शन कर रहे चुटिया पहाड़ के ग्रामीण ने स्पष्ट कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो प्रखंड मुख्यालय में ही धरना प्रदर्शन करेगें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق