बरबीघा में कोरोना के सामुदायिक फैलाव को देखते हुए उस पर नियंत्रण हेतु नगर परिषद बरबीघा ने टाउन हॉल में सामुदायिक कोरोना जांच केंद्र की शुरुआत की है। शुक्रवार को शुरू किए गए इस जांच केंद्र पर पहले ही दिन बरबीघा के साथ-साथ दूसरे जिला से बाजार करने पहुंचे कई लोगों की जांच की गई जिसमें 3 लोग पॉजिटिव पाए गए। कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक ने बताया कि इससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलेगी।

जांच केंद्र पर रेफरल अस्पताल बरबीघा के कई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ नगर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अस्पताल के प्रशासनिक प्रभारी डॉक्टर फैजल अरशद ने बताया कि कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ विभाग द्वारा एक दिन में कई जगह पर जांच केंद्र लगाया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग द्वारा 293 लोगों की जांच की गई जिसमें 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ विभाग तथा नगर परिषद बरबीघा द्वारा लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment