कोरोना काल से लेकर बाढ़ तक पीड़ितों की मदद में घर-घर राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है। यह बात मुखिया संगम बाबा ने कही। लोगों के दुख-तकलिफों को आज दस वर्षों से जानता व समझता हूं और उनके साथ शामिल रहा हूं। मानवता के नाते हर घर-घर तक जाकर पीड़ितों की मदद करता रहूंगा।
इस दौरान संगम बाबा ने पानापुर प्रखंड के धनौती पश्चिम टोला, धनौती पूरब टोला, धनौती कोहांर टोला, तुर्की नट टोली, व पानापुर नहर पर टेन्ट-तिरपाल में रह रहे लोगों तक पहुंच राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं इसुआपुर के टेढा पूरब टोला, टेढा काकन टोला, टेढा बाँस टोला, टेढा खाद टोला, मुस्लिम टोला, हरिजन टोला, टेढा यादव टोला, नोनिया टोला, और टेढा साव टोला में मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री के हजारों पैकेट का वितरण किया।
इस मौके पर शशि बाबा, शिवम तिवारी, बड़ा बाबू, सुरेन्द्र कुमार, अकबर मियां, जयप्रकाश साह, मुन्ना मियां, अनिल राम, चन्द्रिका तिवारी, विकास तिवारी, विपुल तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी उर्फ सुभान जी, किशन सिंह डिम्पू, संतोष आिद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق