पटना जिले में बुधवार को 206 काेराेना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22900 हो गई है। इनमें 20699 ठीक हाे चुके हैं। अभी 2109 एक्टिव केस हैं। जिले में रिकवरी रेट 90 फीसदी हो गई है। बुधवार काे दानापुर में 11, पालीगंज में 6, मोकामा में 5, मसौढ़ी में 3 मरीज मिले हैं।
राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी संक्रमित हुए हैं। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहतर है। पीएमसीएच में 563 सैंपल की जांच हुई जिनमें 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो डॉक्टर और यहां भर्ती 23 मरीज हैं। संक्रमित डॉक्टर पीएमसीएच के नहीं हैं। आईजीआईएमएस में 2756 सैंपल की जांच में 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन यहां भर्ती तीन मरीज हैं।
एम्स में काेराेना मरीज ने बच्ची काे दिया जन्म
एम्स के काेविड वार्ड में बुधवार काे दीदारगंज की महिला मरीज ने बच्ची काे जन्म दिया। उसकी काेराेना जांच पाॅजिटिव निकली। बच्ची काे मां से अलग कर दिया गया। अस्पताल से रूपसपुर के डाॅक्टर अजय कुमार गुप्ता समेत 10 मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। वहीं मोकामा घाट की जयमाला देवी और हनुमाननगर की इंदु सिंह की माैत हाे गई।
पीएमसीएच कोविड अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई। वहीं समस्तीपुर की काेराेना मरीज उर्मिला देवी की मौत हाे गई। एनएमसीएच से बुधवार को दो मरीजों काे छुट्टी दी गई। अबतक यहां से 1552 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। अभी 27 पाॅजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق