राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े इस दिशा में सरकार काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस दिशा में भी प्रयास कर रही है।
सरकार ने इसके लिए राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया, मधेपुरा और पावापुरी (नालंदा) में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्धारित नॉर्म्स के अनुरूप इन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक 1434 नए पदों का सृजन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नालंदा और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने की योजना बनाई है। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सक शिक्षक औ गैर-शैक्षणिक पदों का सृजन किया गया है। जल्द ही इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। पदों का सृजन मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के लिए अलग-अलग किया गया है। इन दो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कॉलेज के लिए 232 पद और अस्पताल के लिए 846 पदों का सृजन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق