राज्य परिवहन आयुक्त से वार्ता के बाद बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है। बुधवार को राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी और एसोसिएशन के शिष्टमंडल के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद अध्यक्ष भानू शेखर प्रसाद सिंह ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे बिहार में ट्रकों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है। एसोसिएशन की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है। उनकी मांगों पर नियमानुकूल तरीके से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन द्वारा 14 से चक्का जाम हड़ताल करने की घोषणा की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो

Post a Comment