शहर के डीएवी पीजी कॉलेज एनसीसी के तीन कैडेट्स मोनिका कुमारी मिश्रा, रानी कुमारी तथा विवेक कुमार ज्योति को सोमवार को बिहार एंड झारखंड एनसीसी निदेशालय पटना की ओर से कैडेट वेलफेयर सोसायटी मद से छह-छह हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

ज्ञात हो कि यह छात्रवृत्ति प्रति वर्ष उन मेघावी कैडेट्स को प्रदान की जाती है,जिनका इन्टरमीडिएट मे अच्छा रिजल्ट रहता है। पूरे बटालियन में सीनियर डिवीजन से डीएवी पीजी कॉलेज के इन्हीं तीन कैडेट्स को यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। यह छात्रवृत्ति राज्य के सीमित और गिने चुने कैडेट्स को ही प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है।

इसके पूर्व भी प्रायः प्रति वर्ष इस महाविद्यालय के कैडेट्स को यह छात्रवृत्ति मिल जाती है। पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, मुजफ्फरपुर के ग्रूप कमांडर ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति के रूप में चेक ,पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three cadets of DAV PG College awarded NCC Directorate

Post a Comment