जिले के महदेवा ओपी के मकान गांव से गिरफ्तार दोनों टिकट दलाल 67 पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाते थे। दोनों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद सोमवार को दोनों को रेल मजिस्ट्रेट सोनपुर की कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
रेलवे बोर्ड की सूचना के आधार पर ई टिकट का अवैध कारोबार किए जाने संबंधी स्थान का पता सत्यापन के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार शर्मा आदि ने हकाम मोड़ स्थित मनीष कंप्यूटर के यहां छापेमारी की थी। दुकान संचालक मनीष कुमार तथा एक अन्य युवक राकेश कुमार को 28 टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया था।
मनीष ने बताया कि राकेश मीरगंज का रहनेवाला है। उसी से रियल मैंगो सॉफ्टवेयर खरीदता है। 200 रुपए अधिक लेकर जरूरत मंदों को भी सॉफ्टवेर उपलब्ध कराता है। अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास 67 पर्सनल आईडी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment