बिहार में प्रतिदिन जितने मरीज मिल रहे उससे अधिक ठीक हो रहे हैं। बुधवार का ही आंकड़ा लें तो 1724 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए जबकि 1531 नए मरीज मिले जिनमें सर्वाधिक 185 पटना के हैं। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 91.16% हो गया है जो राष्ट्रीय औसत से 13% अधिक है।

कोरोना मरीजों के ठीक होने संख्या में 17 अगस्त के बाद लगतार इजाफा (3 व 4 सितंबर को छोड़कर) हो रहा है। अब तक संक्रमण की जद में आए 1,48,257 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,07,970 सैंपल की जांच हुई। अब तक राज्य में 5202209 लोगों की जांच हो चुकी है।

एहतियात से मिली संक्रमण को रोकने में सफलता

  • कंटोनमेंट ज़ोन में शत-प्रतिशत टेस्टिंग की गई। बाढ़ पीड़ितों की जांच कर संक्रमित को आइसोलेट किया। ऑन डिमांड जांच लोगों की मिली। इन एहतियाती कदम से संक्रमण रोकने में मदद मिली।

प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो

Post a Comment