लहेरी टोला स्थित होटल ग्लोरी में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल में बंद मैनेजर शशि कुमार ने सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। गुरुवार को उसकी अर्जी पर सुनवाई होगी। शशि की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो कमरे से दो युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।
उर्दू बाजार के जितेंद्र को नौवीं की छात्रा के साथ और तातारपुर के मो. सरफराज को बरहपुरा की रहने वाली महिला के साथ पुलिस ने पकड़ा था। होटल के रजिस्टर में मैनेजर ने दोनों युगल की एंट्री नहीं की थी। पुलिस ने उसे भी रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा कर गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق