डीएम कुमार रवि ने शुक्रवार को हिंदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बीएलओ और सेक्टर पदाधिकारियों को 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, पीडब्ल्यूडी, कोविड पॉजिटिव और संदिग्ध वोटर के घर जाकर पोस्टल वोटर से मतदान करने के लिए फॉर्म 12डी भरवाने का निर्देश दिया। अब पोस्टल बैलेट वोटर को कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
फॉर्म 12डी मतदाताओं द्वारा भरे जाने के बाद संबंधित क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा होगा। इसके आधार पर मतदाताओं के घर पोस्टल बैलेट भेजा जाएगा। उन्हें मतदान केंद्र पर वोट देने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी सेक्टर पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान देने, डीइओ को सभी मतदान केंद्रों पर तत्काल एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
568 सेक्टर पदाधिकारी और 2090 पीसीसीपी होंगे तैनात
जिले में 568 सेक्टर पदाधिकारी और 2090 पीसीसीपी तैनात होंगे। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 37, बाढ़ में 37, बख्तियारपुर में 32, दीघा में 46, बांकीपुर में 42, कुम्हरार में 52, पटना साहिब में 36, फतुहा में 33, दानापुर में 35, मनेर में 45, फुलवारीशरीफ में 44, पालीगंज में 39, विक्रम में 45 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 149, बाढ़ में 142, बख्तियारपुर में 124, दीघा में 189, बांकीपुर में 162, कुम्हरार में 210, पटना साहिब में 153, फतुहा में 125, मनेर में 155, फुलवारीशरीफ में 142, मसौढ़ी में 145, पालीगंज में 111, विक्रम में 138 पीसीसीपी की प्रतिनियुक्त की गई है।
80 साल से ऊपर के 70383 वोटर
पटना जिले के 80 साल से ऊपर के 70383 मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। डीएम ने सभी बीएलओ को अपने इलाके के 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का नाम, आवासीय पता और मोबाइल नंबर की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। इस आधार पर उनके घरों पर पोस्टल बैलेट भेजा जाएगा।
विधानसभावार पीडब्ल्यूडी वोटर
जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 1633, बाढ़ में 1892, बख्तियारपुर में 3190, दीघा में 2734, बांकीपुर में 1447, कुम्हरार में 1856, पटना साहिब में 1223, फतुहा में 2416, दानापुर में 3247, मनेर में 1407, फुलवारीशरीफ में 2114, मसौढ़ी में 3580, पालीगंज में 2811, विक्रम में 2293 पीडब्लूडी वोटर हैं। पीडब्ल्यूडी वोटर के लिए बूथ पर व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल इपिक कार्ड, सुगम मित्र पीडब्ल्यूडी एप आदि की सुविधा रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق