पटना जिले में शुक्रवार को कोरोना के 263 नए मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28019 हो गई है। 25752 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 2162 एक्टिव केस हैं। जिले में रिकवरी रेट 92 फीसदी हो गई है। पटना में शुक्रवार को 5225 सैंपल की जांच हुई है।
पीएमसीएच में 551 सैंपल की जांच हुई। इसमें 22 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसमें पीएमसीएच के 12 मरीज संक्रमित हुए हैं। कोविड अस्पताल में 37 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं मनेर के रहने वाले 57 साल के एक कोरोना संक्रमित विनोद कुमार की मौत हुई है। आईजीआईएमएस में 2565 सैंपल की जांच हुई। इसमें 34 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसमें आईजीआईएमएस के चार मरीज संक्रमित मिले हैं। एम्स से पांच काेराेना मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। इनमें मोतिहारी के डाॅक्टर विवेक कुमार भी हैं। वहीं 15 नए संक्रमिताें काे भर्ती किया गया जिनमें 10 पटना के हैं। शेखपुरा की रेणु देवी की मौत हो गई।

एनएमसीएच से शुक्रवार को एक मरीज को छुट्टी दी गई। 447 बेड के अस्पताल में अभी कोरोना के मात्र 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें पांच आइसीयू में हैं, वहीं तीन वेंटिलेटर पर। अस्पताल में 434 बेड खाली हैं।

राज्य में 1431 नए कोरोना संक्रमित मिले
राज्य में शुक्रवार को 120128 कोरोना सैंपल की जांच हुई, जिसमें 1431 नए संक्रमित मिले। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185707 हो गई। स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 172364 हो गई है। अभी एक्टिव मरीज 12432 रह गए हैं। रिकवरी दर भी बढ़कर 92.82% हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
263 new corona infected found in Patna district, 2 patients died, 6 discharged, 1431 new corona infected in the state

Post a Comment