कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन बाजार में बिकवाली है। बीएसई सेंसेक्स 120.00अंक नीचे 40,025.50 पर और निफ्टी 26.25 अंक नीचे 11,741.50 पर कारोबार कर रहा है। बाजार के सभी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। अदानी पोर्ट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। सरकारी कंपनी ओएनजीसी और आईओसी के शेयरों में भी गिरावट है। जबकि कोटक बैंक का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। श्री सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 53.58 ऊपर 40,199.08 पर और निफ्टी 39.35 अंक ऊपर 11,807.10 पर खुला था।
सोमवार को बाजार का हाल
कल बीएसई 540.00 अंक नीचे 40,145.50 पर और निफ्टी 162.60 अंक नीचे 11,767.75 पर बंद हुआ था। बाजार में सभी सेक्टर्स में भारी गिरावट के साथ बंद हुए थए। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.43% और ऑटो इंडेक्स में 3.26% की गिरावट रही थी। इसके अलावा बैंक इंडेक्स में भी 448 अंक नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 1.97 लाख करोड़ रुपए घटकर 158.60 लाख करोड़ रुपए हो गया था। सोमवार को हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर 6-6 फीसदी नीचे बंद हुए थे।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.29% की गिरावट के साथ 650.19 अंक नीचे 27,685.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.61% गिरावट के साथ 188.05 अंक नीचे 11,504.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.86% गिरावट के साथ 64.42 पॉइंट नीचे 3,400.97 पर बंद हुआ था।
यूरोपियन मार्केट में भी सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE में 1.16%, फ्रांस के CAC में 1.91%, जर्मनी के DAX इंडेक्स में 3.71% की गिरावट रही। इसके अलावा मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 93 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.37% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:34 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 14 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 16 के शेयरों में बढ़त है। कोटक बैंक का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:29 AM बीएसई सेंसेक्स 121.75 अंक नीचे 40,023.75 पर और निफ्टी 25.20 अंक नीचे 11,742.55 पर कारोबार कर रहा है।
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 53.58 ऊपर 40,199.08 पर और निफ्टी 39.35 अंक ऊपर 11,807.10 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment