रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर कई बंद किए गए लंबी दूरी के ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने की कवायद लगातार की जा रही है। ऐसे में जहां सहरसा से अमृतसर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने की प्रकिया की गई है।
सहरसा से नई दिल्ली के लिए भी कई एक्सप्रेस ट्रेन का फिर से परिचालन शुरू किया गया है। अब सहरसा से बांद्रा के बीच भी 27 अक्टूबर से ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा से अमृतसर, सहरसा से दिल्ली के बाद अब सहरसा से बांद्रा के बीच स्पेशल ट्रेन परिचालन का निर्देश जारी किया है। जिसके तहत ट्रेन संख्या - 02913 सहरसा-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आगामी 27 अक्टूबर से चलेगी। अप और डाउन में दोनों तरफ से 6 ट्रिप चलाने का निर्देश जारी किया है।
सहरसा से उक्त ट्रेन 27 अक्टूबर, 3 नवंबर, 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर को बांद्रा के लिए खुलेगी। वहीं, डाउन में यह ट्रेन संख्या - 02914 25 अक्टूबर को बांद्रा से सहरसा के लिए खुलेगी। इसके बाद 1 नवंबर, 8 नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर और 29 नवंबर को बांद्रा से सहरसा के लिए खुलेगी।
बता दें कि उक्त ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से बांद्रा के लिए खुलती थी। अब इसे स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment