कोरोनाकाल में छह माह से बंद माउंट असीसी, डीएवी और सेंट टेरेसा स्कूल में सोमवार से 9वीं से 12वीं की पढ़ाई शुरू हो गई। अभिभावकों के सहमति पत्र के साथ पहुंचे विद्यार्थियों ने तीन घंटे तक पढ़ाई की। सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूलों में पढ़ाई करवाई गई। माउंट असीसी में जहां 80 विद्यार्थियों ने चार शिफ्ट में पढ़ाई की, वहीं डीएवी और सेंट टेरेसा में भी सेक्शनों में बांटकर प्रति सेक्शन 22 विद्यार्थियों को पढ़ाया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल के जोन-डी के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर केके सिन्हा ने बताया, अभिभावकाें की सहमति अनिवार्य है।
किसी भी विद्यार्थी पर स्कूल अाने का दबाव नहीं है। अाॅनलाइन कक्षा पहले की तरह चल रही है। एक सेक्शन में 22 विद्यार्थियों को ही बैठाया गया। सप्ताह में एक दिन प्रैक्टिकल क्लास होगी। माउंट असीसी में चार शिफ्ट में 80 विद्यार्थियाें ने पढ़ाई की। प्रचार्य फादर जाेस थेक्कल ने बताया, प्रैक्टिकल अाैर डाउट क्लीयर क्लास भी शुरू की है। सेंट टेरेसा ने भी सीनियर विद्यार्थियाें काे बाेर्ड से संबंधित जानकारी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق